Moradabad News: ठााकुरद्वारा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत,हंगामा
मुरादाबाद, जुलाई 5 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव कमाल पुरी खालसा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर मोहन चक निवासी रफीक की बेटी शब्बो की शादी लगभग 5 साल पहले कोतवाली क्षेत्र के ही गांव कमालपुरी खालसा निवासी अबरार मिस्त्री के बेटे बब्बू के साथ हुआ था। शब्बो के एक बेटा एक बेटी पैदा हुआ। रविवार की देर शाम संदिग्ध हालात में शब्बो की मौत हो गई। मृतक शब्बो का भाई कमालपुरी खालसा पहुंचा तो जैसे ही उसने बहन की हत्या का आरोप लगाया, शब्बो के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही मीरपुर मोहन चक से दो ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर दर्जनों लोग कमालपुरी खालसा के लिए रवाना हो गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.