मुरादाबाद, अक्टूबर 20 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा। नगर के कमालपुरी-ढकिया मार्ग पर भवालपुर बाग के सामने स्थित दशहरा मेला स्थल पर मंगलवार को विशाल दशहरा मेले का आयोजन किया जाएगा। नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर आयोजित होने वाले मेले में राम-रावण युद्ध का सजीव मंचन आकर्षण का केंद्र रहेगा। युद्ध के मंचन के बाद राम का रूप धारण किए कलाकार द्वारा अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही रावण का पुतला धू-धू कर जल उठेगा। मेले में राम, लक्ष्मण, रावण और मेघनाद के साथ वानर सेना के बीच युद्ध का सजीव मंचन किया जाएगा। दशहरा मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- Amroha News: दशहरा : जिले में आज 34 स्थानों पर लगेगा मेला, होगा दशानन का दहन मेले में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था...