मुरादाबाद, जुलाई 12 -- Moradabad News: खेत पर काम कर रहे किसान को एक सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, परिजनों ने उपचार के लिए उसे नगर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव करनावाला खालसा निवासी दिवान सिंह पुत्र बुन्दू सिंह रविवार की सुबह करीब 10:30 खेत पर काम कर रह थे। तभी अचानक एक सांप ने उनके पैर में डस लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किसान को नगर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने एंटीवेनम इंजेक्शन लगाकर उसका उपचार किया। सही समय पर इंजेक्शन मिलने से किसान की जान बव पाई। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: बरसात के मौसम में सांप काटने के मरीज सीएससी में बढ़े

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...