मुरादाबाद, जुलाई 3 -- Moradabad News: नगर के मोहल्ला दर्जियान में शुक्रवार एक भाई ने दो सगी बहनों पर छुरी से हमला बोलकर उन्हें गंभीर घायल कर दिया। घर से चंद कदम दूर प्रथमा ग्रामीण बैंक पर मौजूद पुलिसकर्मी चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंच गए और हमलावर भाई को दबोच लिया। नगर के मोहल्ला दर्जियान में प्रथमा ग्रामीण बैंक के निकट शब्बीर कुरैishi का मकान है। शब्बीर कुरैशी के दो बेटे वासिफ और आसिफ के बीच अक्सर विवाद रहता था। आसिफ के पक्ष में दोनों बहन रुखसाना और आसना रहती थी, जबकि मां बड़े बेटे वासिफ के पक्ष में रहती थी।

घटना का कारण शुक्रवार की दोपहर दोनों बहनों का वासिफ से विवाद हो गया और उन्होंने जैसे ही वासिफ को ताना दिया कि वह कोई कामकाज तो करता नहीं नशा करके परिवार को परेशान करता है, यह सुनते ही वासिफ भड़क गया और छुरी से बहन रुखसाना और आसना पर...