मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ठाकुरद्वारा के निर्देश पर शनिवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपखंड अधिकारी रंजीत सिंह ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र ठाकुरद्वारा टाउन की लाइन पर टेस्टिंग कार्य, अनुरक्षण माह के अंतर्गत अनुरक्षण कार्य और 33/11 केवी लाइनों में पेड़ों की छटाई के लिए शटडाउन लिया जाएगा। विभाग के अनुसार दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस कारण 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र ठाकुरद्वारा टाउन, ठाकुरद्वारा देहात और दारापुर से पोषित सभी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपने जरूरी कार्य निपटा लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...