Moradabad News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से वृद्ध की मौत, पोता-पोती घायल
मुरादाबाद, अगस्त 20 -- Moradabad News: नियमों को ताक पर रखकर महानगर की सड़कों पर दौड़ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक वृद्ध की जान ले ली। मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धिविहार वार मेमोरियल स्थित गोल चक्कर के पास बुधवार दोपहर बजरपुट भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में लाइनपार निवासी बाइक चला रहे 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई जबकि उनका पोता और पोती घायल हो गए। वृद्ध अपने पोता-पोती को स्कूल से लेकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
घायल परिवार के सदस्य मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार चाऊ की बस्ती निवासी गीताराम देवलाल(65) वर्ष प्राइवेट काम करते थे। वह अपने तीन बेटों आशीष, दीपक और सूरज के साथ रहते थे। दीपक का बेटा केयांश (7) स्प्रिंगफील्ड स्कूल में और आशीष की बेटी आराध्या(10) बुद्धिविहार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.