Moradabad News: ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले शख्स की हुई शिनाख्त
मुरादाबाद, जुलाई 30 -- Moradabad News: जालपुर रेलवे हाल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले शख्स की पहचान हो गई है। सोशल मीडिया पर जारी फोटो के आधार पर मृतक की शिनाख्त थाना भगतपुर क्षेत्र के गांव आदोनंगली निवासी मुनेश कुमार (52) के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान की। बताया गया कि मंगलवार रात रामनगर से मुरादाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची भगतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के साथ मृतक का फोटो सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से जारी कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। फोटो देखने के बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया और मृतक की पहचान मुनेश कुमार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.