मुरादाबाद, अक्टूबर 2 -- Moradabad News: मुरादाबाद। महाराजा अग्रसेन अमित स्मृति भवन ट्रस्ट के दिल्ली रोड मझोला थाने क सामने बने नव निर्मित भवन का सदस्यों ने अवलोकन किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के लाइफ मेंबरों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक रितेश गुप्ता रहे। यहां अध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल एवं सचिव प्रवीण अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, महेश चंद्र अग्रवाल, प्रवीण कुमार अग्रवाल, शरद अग्रवाल, दीपक बाबू, सौरभ मित्तल, राजेश चौधरी, मेघा गर्ग, श्याम सुंदर अग्रवाल, रेखा रानी, कैलाश अग्रवाल,अजीत अग्रवाल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...