मुरादाबाद, अगस्त 29 -- Moradabad News: बिलारी। क्षेत्र में टेंपो की टक्कर से महिला घायल हो गई। बिलारी के मोहल्ला अंसारियान हुसैनी झंडा की रहने वाली 50 वर्षीय यासमीन जहां पत्नी मोहम्मद सलीम अपने घर से शाम 6:30 बजे दूध लेने जा रही थी। हुसैनी मस्जिद के पास पीछे से आ रहे टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी, हादसे में यासमीन गंभीर घायल हो गई। परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। जहां गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- Siwan News डंपर की टक्कर से टेम्पो चालक समेत तीन गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...