मुरादाबाद, नवम्बर 18 -- Moradabad News: भाजपा में टिकट चाहने वाले मतदाताओं के बीच जाने से पहले अपने पार्टी पदाधिकारियों को रिझाने में जुटे हैं। टिकटाथियों में होड़ मची है। ठाकुरद्वारा में प्रत्याशिता की दौड़ में शामिल पिता पुत्र भाजपा नेता ने मंडल अध्यक्षों को बाइक बांटी तो मंगलवार को डिलारी में बूथ अध्यक्षों को प्रेशर कुकर समेत कई बर्तनों का सेट वितरित किया। बात सिर्फ यहीं की नहीं कई टिकट चाहने वाले खामोशी से पुरस्कार बांट रहे हैं। दर असल टिकट की चाहत रखने वाले पहले अपने मंडल और बूथ अध्यक्षों को अपने खेमे में लाने के लिए जोर लगा रहे हैं। आचार संहिता का भी अभी खतरा नहीं है ऐसे में खुलकर सामग्री बांटी जा रही है क्योंकि इस वक्त उन पर कोई एक्शन प्रशासन की ओर से होने वाला नहीं। यह भी पढ़ें- Moradabad News: डिलारी के बूथ अध्यक्षों का किया गया ...