Moradabad News: टाउन हाल पर लगा साप्ताहिक बाजार, बने जाम के हालात
मुरादाबाद, अगस्त 4 -- Moradabad News: टाउन हाल पर मंगलवार को अवैध तरीके से सड़क किनारे साप्ताहिक बाजार लगाया गया। इससे जाम के हालात बनने शुरू हो गए। दोपहर बाद हालात बद से बदतर हो गए। सूचना पाकर निगम की टीम मौके पर पहुंची। उसने कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर अवैध बाजार को हटवाया। साथ ही, छह लोगों के चालान काटने की कार्रवाई की। इसके अलावा इतने ही लोगों का सामान भी जब्त किया। नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि सड़क पर बाजार किसी भी कीमत पर लगने नहीं दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.