Moradabad News: झूठी सूचना देकर पुलिस को किया गुमराह, गिरफ्तार
मुरादाबाद, नवम्बर 24 -- Moradabad News: पुलिस को लूटपाट की झूठी सूचना देकर गुमराह करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामला सोमवार रात का है। बिलारी क्षेत्र के गांव खावरी अब्बल निवासी 22 वर्षीय अरुण पुत्र कुंवरपाल ने कुंदरकी पुलिस को लूटपाट होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई और थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कराई। पुलिस की पड़ताल में लूटपाट की सूचना झूठी पाई गई, इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने झूठी सूचना दी थी। जांच में मामला फर्जी पाए जाने पर उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। युवक पर नशे का सेवन करने की बात भी सामने आई है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.