Moradabad News: झटका : निर्यातकों की चल रही 'फ्रीजिंग' प्रक्रिया के बीच डॉलर लुढ़का
मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- Moradabad News: मुरादाबाद। शहर के कई हस्तशिल्प निर्यातकों को विदेशी खरीदारों की तरफ से बिजनेस ऑर्डर बुक और कन्फर्म कराए जाने की काफी तेजी से चल रही प्रक्रिया के बीच डॉलर की कीमत एकाएक थोड़ी कम हो जाने का झटका लगा है। ये निर्यातक काफी समय से डॉलर की चढ़ी हुई कीमत को पेमेंट के समय के लिए फ्रीज कराने का मन बनाए हुए थे, लेकिन, वह किन्हीं कारणोंवश यह फ्रीजिंग नहीं करा सके। कुछ अरसा पूर्व तक डॉलर की कीमत 95 रुपये बनी हुई थी शहर के निर्यातक इसे अधिकतम कीमत मानकर माल का एक्सपोर्ट करने के बाद पेमेंट के समय के लिए इसे फ्रीज कराने की जरूरत महसूस कर रहे थे। कई निर्यातकों ने इस कीमत को फ्रीज करा लिया लेकिन, काफी संख्या में निर्यातक इसके बारे में सोचते ही रह गए और अब डॉलर एक से दो रुपये तक नीचे लुढ़क गया।
डॉलर की दर और निर्यातक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.