मुरादाबाद, अक्टूबर 11 -- Moradabad News: नई पीढ़ी काफी तेजी से मानसिक परेशानियों और बीमारियों की गिरफ्त में आ रही है। जिसे देखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मुरादाबाद शाखा की ओर से विशेष पहल की जा रही है। आईएमए मुरादाबाद ब्रांच ने मानसिक स्वास्थ्य माह के दौरान शहर के प्रमुख स्कूलों में गतिविधियां करने की योजना बनाई है। जिसके अंतर्गत मुरादाबाद के मानसिक रोग विशेषज्ञ एवं आईएमए के पदाधिकारी अलग-अलग दिनों में अलग-अलग स्कूलों में जाएंगे और विशेष व्याख्यान के साथ बच्चों को मानसिक रोगों के बारे में जागरूक करेंगे। खासकर मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि स्क्रीन के संपर्क में अधिक रहने की वजह से बढ़ रहे मानसिक रोगों से बचने के लिए जरूरी सलाह जेन-जी को देंगे। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: अध्यापक छात्र और अभिभावकों की मजबूत बॉन्डिंग जरूरी आईएमए मुरादाबाद ब्रा...