Moradabad News: जेठ पर दुष्कर्म का आरोप, पति समेत सात पर केस
मुरादाबाद, अगस्त 7 -- Moradabad News: विवाहिता ने पति समेत सात ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के अनुसार उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व भगतपुर क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति, जेठ, जेठानी, ससुर समेत अन्य ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि नौ अप्रैल की रात पति के घर से बाहर होने पर जेठ उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत करने पर भी ससुराल पक्ष ने उसका साथ देने के बजाय उसे ही धमकाया। महिला का आरोप है कि 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.