Moradabad News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में दिया आपसी भाईचारे, अमन व सौहार्द का संदेश दिया
मुरादाबाद, अगस्त 26 -- Moradabad News: अंजुमन इस्लाहुल कौम वेलफेयर सोसायटी की ओर से बुधवार सुबह जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में नात-ए-पाक की गूंज के साथ विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें काबा शरीफ, गुंबद-ए-खिजरा और गौस-ए-आजम के रोजे की झांकियां प्रमुख रहीं। सैकड़ों की संख्या में गुलाम-ए-मुस्तफा जुलूस की शक्ल में गुलाब मस्जिद से रवाना हुए। जुलूस बैद्य जी वाली गली, हिमगिरी कॉलोनी, गैस गोदाम, अंबेडकर कॉलोनी और अब्दुल्ला तिराहा होते हुए हरथला चौराहा पहुंचा। यहां से जुलूस चक्कर की मिलक बारादरी होते हुए गवर्नमेंट कॉलेज पहुंचा और मुख्य जुलूस में शामिल हो गया। जुलूस के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखा जबरदस्त उत्साह, नबी की शान म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.