Moradabad News: जुलाई की बारिश का आंकड़ा ढाई सौ मिलीमीटर के पार पहुंचा
मुरादाबाद, जुलाई 28 -- Moradabad News: दक्षिण पश्चिम मानसून के दोबारा सक्रियता दिखाने के चलते सोमवार से एक बार फिर रुक-रुककर बारिश होने का दौर शुरू हुआ। जिसके नतीजे में मुरादाबाद में अब तक दर्ज हुई बारिश का आंकड़ा ढाई सौ मिलीमीटर के पार पहुंच गया। मुरादाबाद में जीआईसी स्थित राजकीय मौसम वेधशाला पर जुलाई के महीने में अब तक ढाई सौ मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकार्ड की गई है। मुरादाबाद में जुलाई की औसत बारिश चार सौ मिलीमीटर है। यदि अगले तीन दिनों में काफी अच्छी बारिश हो जाए तो जुलाई के महीने की बारिश का औसत पूरा हो सकता है, अन्यथा बारिश औसत से थोड़ी कम रह जाने की संभावना लग रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.