मुरादाबाद, सितम्बर 28 -- Moradabad News: श्री गो माता सेवा ट्रस्ट की कांशीराम नगर स्थित बड़ा पार्क में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में व्यास प्रमोद कृष्ण दास ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा भगवान की भक्ति, सत्संग और सदाचार का मार्ग प्रशस्त करती है। जब मनुष्य श्रद्धा और प्रेम भाव से कथा का स्मरण करता है तब उसके भीतर सकारात्मक भाव जागृत होते हैं। जीवन में भक्ति एवं आध्यात्मिक शांति का संचार होता है। व्यवस्था में अध्यक्ष निशा सक्सेना एवं सचिव सचिन सक्सेना सहित वंदना सिन्हा,आलोक सिन्हा, किरण भटनागर, दीपाली, विनीत चौधरी, मीना शर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...