Moradabad News: जीजीआईसी रामपुर घोगर में भी मनाया गया बाल दिवस
मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- Moradabad News: शनिवार को सुरजन नगर क्षेत्र के राजकीय कन्या इंटर रामपुर घोघर में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने गोलगप्पे, सैंडविच, चाय-पकौड़ी, दही चाट सहित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल लगाए। कार्यक्रम में मनोरंजक खेलों, गीत-संगीत प्रतियोगिताओं ने खूब रौनक बिखेरी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी बच्चों को स्मृति-स्वरूप कलम भेंट की गई। प्रधानाचार्या मनदीप ने छात्राओं की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और जीवन में नए मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में शगुफ्ता परवीन, शिल्पा शर्मा एवं समस्त विद्यालय स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Gangapar New...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.