Moradabad News: जीआईसी परिसर में छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी पुलिस के हवाले
मुरादाबाद, जुलाई 27 -- Moradabad News: राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परिसर में सोमवार सुबह स्कूल जा रही छात्रा पर युवक ने अश्लील टिप्पणी की। छात्रा घबराकर स्कूल पहुंची और घटना की जानकारी शिक्षकों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान नागफनी थाना क्षेत्र के मामू-भांजे की जियारत निवासी अनीश के रूप में हुई है। मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। विद्यालय के प्रधानाचार्य बलवीर सिंह ने बताया कि कॉलेज परिसर की बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण दिनभर असामाजिक तत्वों का आवागमन बना रहता है, जिससे छात्राएं असुरक्षित महसूस करती हैं। अक्टूबर माह में भी परिसर में छात्रा से छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.