मुरादाबाद, जुलाई 12 -- Moradabad News: प्रदेश सरकार के पौधरोपण महायज्ञ-2026 के तहत रविवार को जिले में बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया। जनपद में अलग-अलग कार्यक्रमों के दौरान कुल 20,45,002 पौधों का रोपण किया गया। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चले अभियान में वन विभाग द्वारा 95,114 और अन्य विभागों ने 19,49,888 पौधे लगाए। मुख्य कार्यक्रम गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने हरिशंकरी का पौधा रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान शासन के नोडल अधिकारी व सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अभिषेक प्रकाश, नगर विधायक रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी सत्यपाल सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष शैफाली सिंह चौहान और भाजप...