मुरादाबाद, अक्टूबर 27 -- Moradabad News: मुरादाबाद। प्रधानमंत्री जनआरोग्य आयुष्मान योजना के लाभार्थी के तौर पर शामिल मुरादाबाद के करीब छह लाख लोगों की छंटनी होगी। अभी तक, आयुष्मान कार्ड बनवाने से वंचित इन सभी लोगों को डाटा मिलान के लिए एक मौका देने की मुहिम शुरू की गई है। मुरादाबाद जनपद के 19 लाख लोगों के नाम योजना के लाभार्थियों के तौर पर सूची में हैं, लेकिन, इनमें से 13 लाख लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड ही बन सके हैं। इलाज की सुविधा प्राप्त करने को कार्ड बनना जरूरी है। मुरादाबाद में आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. आरके शर्मा ने बताया कि इनमें से अधिकांश लोग निर्धारित पते पर नहीं मिले हैं और कई लोगों के डाटा का मिलान नहीं हो सका है। जिसका कारण उनके नाम, पते आदि की त्रुटि भी है। विशेष मुहिम के तहत ऐसे लोगों के डाटा में पिता के नाम, जन्...