मुरादाबाद, जुलाई 25 -- Moradabad News: सहायक आयुक्त खाद्य राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देश पर शनिवार को आम जनमानस को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं स्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह द्वारा आरटीओ ऑफिस के पास सलीम से गाय के दूध का नमूना लिया गया। इसके अतिरिक्त अली चिकन बिरयानी, मिशन कंपाउंड, सिविल लाइंस से चिकन बिरयानी का नमूना लिया गया। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके यादव द्वारा उक्त स्थान से बिरयानी का नमूना संग्रहित किया गया। यह भी पढ़ें- Nainital News: होटल-रेस्टोरेंटों के निरीक्षण में खाद्य नमूनों की संख्या बढ़ाएं : एडीएम खाद्य सुरक्षा अ...