Moradabad News: जिला अस्पताल में नए सीएमएस ने चार्ज संभाला
मुरादाबाद, अक्टूबर 30 -- Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल में शुक्रवार को नए मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.नीरज अग्रवाल ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यवाहक सीएमएस डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय, चिकित्साधीक्षक डॉ.राजेंद्र कुमार ने सीएमएस कक्ष में पहुंचने पर उनका अभिनंदन किया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय अध्यक्ष संदीप बडोला के नेतृत्व में सीएमएस कक्ष में पहुंचा और डॉ.नीरज अग्रवाल का स्वागत किया। एसोसिएशन के मंडलीय मंत्री हेमंत चौधरी, निश्चल भटनागर, मुकेश जैन, पंकज पांडेय, राजेश पाठक, विपिन भट्ट, अनिल, प्रतिमा शर्मा, शशि चौधरी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.