मुरादाबाद, सितम्बर 25 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र के गगन निवासी राजकुमारी अपनी सास फूलवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराने आई थीं। इसी दौरान वार्ड में चार्जिंग पर लगा उनका मोबाइल एक युवक चोरी कर फरार हो गया। चोरी की घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। राजकुमारी के अनुसार वह अपनी सास की हालत के बारे में नर्स से जानकारी लेने गई थीं। इसी दौरान एक युवक वार्ड में पहुंचा और मौका पाकर चार्जिंग पर लगा मोबाइल लेकर निकल गया। वापस आने पर मोबाइल गायब मिला। उन्होंने काफी देर तक युवक को तलाश किया, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल से मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार बाद में अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो युवक उसमें मोबाइल चोरी करते नजर आ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...