मुरादाबाद, सितम्बर 21 -- Moradabad News: मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दो युवकों पर घर में घुसकर छेड़छाड़-अश्लीलता करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने जिला पंचायत सदस्य अजयवीर यादव के उकसाने पर जुलाई 2026 में वारदात की थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना 22 जुलाई की बताई गई है। थाना मूंढापांडे के गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह समूह सखी के रूप में काम करती है। पीड़िता के अनुसार बीते 22 जुलाई को रात करीब आठ बजे वह अपने घर के चबूरते से घर की ओर जा रही थी। उस दिन वह घर पर अकेली थी। सास-ससुर समेत घर के लोग जिला अस्पताल में थे। उसी दौरान उसे अकेला देखकर आरोपी मनोहर और मिंटू घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने महिला क...