Moradabad News: जिगर कॉलोनी में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
मुरादाबाद, जुलाई 29 -- Moradabad News: जिगर कॉलोनी स्थित आवास विकास के फ्लैट में अवैध निर्माण को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद बुधवार को कार्रवाई के साथ समाप्त हुआ। आवास विकास परिषद की टीम ने प्रवर्तन दल के साथ बुलडोजर से अवैध रूप से बने कमरे को ध्वस्त कर दिया। बताया गया कि ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट मालिक ने नियमों के विरुद्ध अवैध निर्माण किया था। इसके बाद ऊपर रहने वाले फ्लैट स्वामी ने भी कमरे का निर्माण शुरू करने का प्रयास किया, जिसका विरोध किया गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। मामले की शिकायत आवास विकास विभाग के अधिकारियों से की गई, जिसके बाद करीब आठ माह तक जांच चलती रही। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास भी होते रहे लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।बुधवार को आवास विकास परिषद के जूनियर इंजीनियर मनोज कुमार प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.