Moradabad News: जाति सूचक टिप्पणी और मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद, जुलाई 18 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को खेत पर ले जाकर जबरन शराब पिलाने, मारपीट करने और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने शिकायत पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार 15 जुलाई की शाम करीब सात बजे एक युवक ई-रिक्शा से क्षेत्र के एक बाग की ओर गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद एक युवक ने उसे खेत पर बुलाकर जबरन शराब पिलाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया, धमकाया तथा मारपीट की। इस दौरान पीड़ित युवक की शर्ट भी फाड़ दी गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया। परिजनों का आरोप है कि मारपीट में युवक के सिर, चेहरे व शरीर पर चोटें आईं, जिसका उपचार अस्पताल में कराया गया। वहीं शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.