Moradabad News: जश्ने गौसुलवरा की महफिल में बया की गौसे आज़म की फज़ीलत
मुरादाबाद, सितम्बर 29 -- Moradabad News: ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर शहर में जश्ने गौसुल वरा की महफिलों और जलसों का आयोजन किया गया। हिमगिरी कॉलोनी स्थित हरथला अमन कमेटी के संस्थापक उपाध्यक्ष फैजान सलमानी के निवास पर भी जश्ने गौसुल वरा का आयोजन हुआ। मगरिब की नमाज के बाद कुल शरीफ हुआ और इसके बाद लंगर लगा। ईशा की नमाज के बाद महफिले गौसे आजम सजी, जिसमें मुफ्ती मुस्तेजाब हुसैन कादरी ने गौसे पाक की जिंदगी और फजीलत बयां की। ख्वाजा मस्जिद के इमाम मौलाना आकिल रजा नईमी ने गौसे आजम से जुड़े वाक्यात सुनाए। नातख्वां अकरम वारसी, आरिफ अशरफी, शकील खलीफा व शकील वारसी उर्फ नूर शाह बाबा ने नातिया कलाम पेश किए। यह भी पढ़ें- Amroha News: कितने जज्बे हैं जो अल्फाज में ढाले न गए... आखिर में सलातो सलाम पेश किया गया। सैय्यद हाशिम ने मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.