Moradabad News: जलभराव से त्रस्त ग्रामीणों ने खस्ता हाल सड़क पर की धान की रोपाई
मुरादाबाद, जुलाई 28 -- Moradabad News: विकास खंड के ग्राम बगी गोवर्धनपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच बदहाल सड़क ने ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ा दी है। सड़क पर जलभराव होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोधस्वरूप प्रदर्शन करते हुए गांव के इस मुख्य मार्ग पर धान की रोपाई शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि जब सड़क खेत जैसी बन गई है तो उस पर धान ही लगाया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क पिछले कई वर्षों से पूरी तरह जर्जर पड़ी हुई है। बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन ठप हो जाता है। कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों का आरोप है कि जलभराव और कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, बुजु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.