Moradabad News: जलभराव वाले इलाकों में रह रहे लोग बरतें सतर्कता
मुरादाबाद, सितम्बर 26 -- Moradabad News: मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मुरादाबाद में भारी वर्षा की संभावना के मद्देनजर जिला प्रशासन भी सतर्कता बरत रहा है। पूर्वानुमान को बेहद गंभीरता से लेते हुए डीएम अनुनय झा ने जनपद वासियों से सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा है कि जो लोग जलभराव वाले इलाकों में रह रहे हैं, वे बेहद सतर्कता बरतें। किसी भी आपदा, दुर्घटना या सहायता के लिए जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की अपील की है। इसके लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 1077, जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 80591-2410886 80591-2412728 और जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के नंबर 9454416867, 9454416893 पर संपर्क किया जा सकता है। इन्सेट यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में बारिश का येलो अलर्ट, वज्रप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.