मुरादाबाद, नवम्बर 1 -- Moradabad News: क्षेत्र में जमीन के विवाद और अलग-अलग झगड़ों के मामलों में थाना पुलिस ने शांति भंग की आशंका में सात लोगों को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया है। नगर निवासी कुमार का उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र के ग्राम बसई निवासी अंकित पुत्र कृपाल सिंह पक्ष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि रात के अंधेरे में दूसरे पक्ष द्वारा विवादित भूमि की जुताई कर दी गई। इसकी जानकारी होने पर एक पक्ष ने विरोध किया, जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के अंकित, मोहम्मद तसलीम पुत्र अब्दुल हमीद निवासी सर्वारखेड़ा, थाना कुंडा, काशीपुर तथा कुमार को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया।इसके अलावा पुलिस ने अलग-अलग झगड़ों और विवादों के मामलों में पुष्पेंद्...