मुरादाबाद, अक्टूबर 10 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शरीफनगर में जमीन की रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। गांव निवासी रविकांत पुत्र स्वर्गीय रामकुंवर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके चचेरे भाई दानवीर सिंह से जमीन को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते शुक्रवार शाम करीब 7:25 बजे वह अपनी सीमेंट की दुकान पर अकेले थे। उनका भाई भुवनेश दवाई लेने काशीपुर गया हुआ था। इसी दौरान दानवीर सिंह, उसकी मां मालती देवी और पत्नी लक्ष्मी देवी ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।रविकांत के अनुसार, हमले में वह बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद तुलाराम सिंह और शीशपाल सिंह ने उन्हें उठाकर डॉक्टर के पास पहुंच...