मुरादाबाद, सितम्बर 1 -- Moradabad News: मुरादाबाद। जन्माष्टमी पर अनेक प्रमुख मंदिरों में भव्य आयोजन होते हैं, और रात 12 बजे ढोल और घंटों की गूंज के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होता है। इसके लिए मंदिरों में तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही हैं। रंग और पुताई के काम पूरे हो गए हैं। सजावट का काम भी तेज हो गया है। दिल्ली रोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रंगाई, पुताई और रोगन का काम पूरा हो गया है। ट्रस्टी विनीत अग्रवाल एवं प्रबंधक प्रदीप शुक्ला ने बताया अब मंदिरों को कपड़ों, बिजली की झालरों और फूलों की लड़ों से सजाया जा रहा है। चार सितंबर को मंदिर में सायं 5 बजे ये भजन कीर्तन और रात 8 बजे से भगवान का अभिषेक होगा। रात 12 बजे जन्मोत्सव होगा। यह भी पढ़ें- Orai News: जन्माष्टमी पर किलेघाट में सजेगी बिहारी जी की भव्य झांकीमंदिरों की सजावट रेलवे कालोनी...