मुरादाबाद, अगस्त 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मधुरम धाम धर्मार्थ ट्रस्ट दिल्ली रोड में जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें जन्माष्टमी का जन्मोत्सव 4 सितंबर को मनाया जाएगा। तैयारियों को लेकर मंदिर में हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहीं मधु अग्रवाल ने बताया कि 27 अगस्त से मंदिर में रंगाई पुताई आदि सहित सभी व्यवस्था शुरू करा दी जाएंगी। जन्माष्टमी के पहले दिन 4 सितंबर को भगवान लड्डू गोपाल का महाभिषेक किया जाएगा। बैठक में मधु अग्रवाल सहित विनीत अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, प्रदीप शुक्ला, अतुल जौहरी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...