मुरादाबाद, अगस्त 31 -- Moradabad News: रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज, चंद्रनगर में जनपद स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज सुरजन नगर और बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज कांठ की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्या हेमलता के निर्देशन में हुआ। अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज कांठ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं, अंडर-17 बालिका वर्ग में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज सुरजन नगर ने प्रथम और रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- Kashipur News: वॉलीबॉल फाइनल राइंका बढि...