मुरादाबाद, अगस्त 18 -- Moradabad News: चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में मंगलवार को जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय 'भारतीय ऊर्जा परिदृश्य : 2047, संभावनाएं एवं चुनौतियां' रहा। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए 17 छात्र-छात्राओं ने ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विषयों पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने चार्ट प्रस्तुतीकरण एवं लिखित परीक्षा के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज की अजरा परवीन ने प्रथम, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के लक्ष्य रमण मिश्र ने द्वितीय तथा डॉ. देवेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिलारी के एहसास गौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में हिंदू कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार तथा क...