मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- Moradabad News: मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद की ओर से शनिवार को नवागंतुक जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह का स्वागत समारोह बार सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता एडवोकेट ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवागंतुक जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं के द्वारा नवागंतुक जनपद न्यायाधीश का का स्वागत फूल मालाओं, पुष्पगुच्छ एवं पुष्प देकर किया गया। जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने कहा कि निश्चित बार और बेंच न्याय व्यवस्था रूपी रथ के दो पहिए हैं और जब तक दोनों एक गति और समन्वय से एक दिशा में एक साथ चलेंगे तब तक न्याय व्यवस्था न्याय देने में सफल रहे...