मुरादाबाद, जुलाई 30 -- Moradabad News: पंद्रह दिन में निष्पक्ष जांच न हुई तो 17 अगस्त से एसडीएम दफ्तर पर होगा धरना संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं और संस्था के आजीवन सद्स्यों ने जनता इंटर कॉलेज गोपीवाला से संबंधित शिकायती मांग पत्र डीएम कार्यालय पर भेजे गए सक्षम अधिकारी को सौंपा तथा जिला विद्यालय निरीक्षक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिकायतें डीआईओएस दफ्तर में जाकर फाइलों में बंद हो जाती है लेकिन किसी प्रकार की कोई जांच या कार्रवाई नहीं की जाती है तथा इसके साथ-साथ संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादश मंडल के समक्ष भी ज्ञापन प्रस्तुत कर नाराजगी जताई और मांग पत्र के माध्यम से मांग की गई कि अगर 15 दिन के भीतर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो 17 अगस्त से एसडीएम कार्यालय पर धरना या भूख हड़ताल जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड...