मुरादाबाद, जुलाई 20 -- Moradabad News: जनता इंटर कॉलेज गोपीवाला की प्रबंध समिति पर लगाए गए आरोप की जांच करने और लंबित मांगे पूरी करने को लेकर किसान मजदूर सभा,अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। किसान मजदूर यूनियन जिला कमेटी कार्यकर्ताओं ने जनता इंटर कॉलेज गोपीवाला कालेवाला की प्रबंध समिति से संबंधित लंबित मांग का ज्ञापन व जंतर मंतर से शांतिपूर्ण संसद मार्च तथा सोनम वांगचुक की रिहाई व अनशन के समर्थन में बाम मोर्चा जिला मुरादाबाद के साथ आवाज बुलंद करते हुए ज्ञापन सौंपा । वामपंथी नेताओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक रीतू तोमर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा चेतावनी दी गई कि अगर लंबित मांगे 15 दिन के भीतर पूरी नहीं की गई तो डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक के समर्थन में आप का प्रदर्शन प्रद...