मुरादाबाद, अक्टूबर 26 -- Moradabad News: मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस के गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 24 अक्तूबर को जंगल में चारा लेने गई थी। वहां से गांव महलकपुर निजामपुर निवासी अरविंद नाम का युवक उसे बहलाफुसला कर अगवा कर ले गए। धनुष और शिवम ने भी उसका साथ दिया। पीड़िता के अनुसार आरोपियों के घर जाकर जानकारी करनी चाही तो उनके परिजनों ने गाली गलौज कर धमकी देते हुए भगा दिया। एसएचओ सिविल लाइंस हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...