मुरादाबाद, अक्टूबर 18 -- Moradabad News: क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने शनिवार देर रात छापेमारी की। मैनाठेर थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव में मिट्टी का अवैध खनन किए जाने की सूचना पर देर रात खनन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए मौके से एक जेसीबी और डंपर पकड़ लीं। अधिकारियों को देखकर खनन में जुटे लोग मौके से भाग निकले। विभाग ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। रात के अंधेरे में अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से चलने और खनन माफियाओं द्वारा जेसीबी, डंपर और ट्रैक्टरों की मदद से रातों रात कई बीघा जमीन की मिट्टी खोदकर उठा ले जाने की शिकायतें सामने आने पर यह कार्रवाई की गई। मैनाठेर, गागन तिराहा, कुंदरकी, महमूदपुर माफी और सोनकपुर क्षेत्र के कई गांवों में बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किए जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन...