मुरादाबाद, जुलाई 10 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में स्कूल गई छात्रा लापता हो गई ,जिस पर कोतवाली पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतुपुरा निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसकी 19 वर्ष पुत्री गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे नगर के ही एक इंटर कॉलेज में प्रेक्टिकल देने की बात कहकर घर से गई थी। छात्रा के वापस नहीं आने पर उसके परिजनों ने काफी जगहों पर उसको तलाश किया छात्रा के न मिलने पर पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर तलाश करने की बात कही थी, जिस पर पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बिसौली से हाईस्कूल की छात्रा लापता, गुमशुदगी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की ...