मुरादाबाद, जुलाई 2 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से एक छात्रा, एक युवती और एक महिला के लापता होने के तीन मामले सामने आए हैं। पुलिस ने तीनों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बागड़पुर निवासी हाईस्कूल की छात्रा तनुका 25 जून को परिजनों की डांट के बाद घर से चली गई। भाड़ली गांव की नाजमीन 28 जून को घर से बिना बताए लापता हो गई। वहीं एक अन्य गांव की मुन्नी देवी 26 जून को दवाई लेने की बात कहकर घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि तीनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी है। जल्द पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...