मुरादाबाद, जुलाई 13 -- Moradabad News: भीषण गर्मी के बीच पुराने शहर के कई मोहल्लों में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। करूला क्षेत्र के जाहिद नगर, इस्लाम नगर, लाल नगरी, धीमरी रोड, अखबार फैक्ट्री और कोहिनूर तिराहे के आसपास रविवार रात बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। करीब रात नौ बजे बिजली गुल होने के बाद देर रात तक आपूर्ति बाधित रही। रात करीब एक बजे बिजली आई, लेकिन कुछ देर बाद फिर चली गई। बार-बार कटौती के कारण लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ी। इसके अलावा सोमवार सुबह तहसील स्कूल, कांठ की पुलिया, चौकी हसन खां, तम्बाकू वालान मोहल्ला और मछली बाजार क्षेत्र में भी करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: केबल जली, जंपर उड़े, ट्रिपिंग से बिजली गुल सुबह छह बजे गई बिजली नौ बजे बहाल हो सकी। इससे लोगों को पानी की समस...