मुरादाबाद, नवम्बर 9 -- Moradabad News: क्षेत्र के गांव सलेमपुर के मोहल्ला फजलाबाद में छत पर दीपक जलाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं।

हादसे के बाद परिवार में मातम राहुल कुमार(35) अहमदाबाद में वेल्डिंग का काम करते थे और दीपावली पर परिवार के साथ त्योहार मनाने घर आए थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पत्नी शीतल और तीन मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। शव घर पहुंचते ही पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता महावीर सिंह, मां मुन्नी देवी, छोटे भाई रोहित और बहन अर्चना भी सदमे में हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों का आ...