मुरादाबाद, सितम्बर 29 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र में छत पर आ रहे पानी को रोकने के लिए कहने पर पड़ासियों ने दंपति को पीट दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन पर केस दर्ज किया है। थाना मझोला के नयागांव भोलानगरी निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 सितंबर को लगातार हो रही बारिश के चलते वह और उसकी पत्नी सीमा मकान की छत पर पानी देखने गए थे। पता चला कि पड़ोसी के घर की छत का पानी उसकी छत पर आ रहा है। पीड़ित के अनुसार उसने पड़ोसियों से इसकी शिकायत की तो गाली गलौज करने लगे। पड़ोसी पप्पू, उसका बेटा कपिल और काले लाठी-डंडा लेकर जितेंद्र के ऊपर हमला कर उसका सिर फोड़ दिए। पत्नी सीमा को भी पीटा। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पप्पू, उसके बेटे कपिल और काके के खिलाफ केस दर्ज कर ज...