मुरादाबाद, नवम्बर 4 -- Moradabad News: क्षेत्र के गांव ढाढी में बुधवार शाम बीच सड़क पर पुराली भरा ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से चालक गम्भीर घायल हो गया, ट्रैक्टर में लगे ट्रिपलर में लदा पुराल के बंडल सड़क फैलने से जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह से जाम खुलवाया। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव ढाढी निवासी भगवंत सिंह पुत्र चरन सिंह अपने खेत से पुराली लेकर आ रहा थे, जैसे ही ट्रैक्टर नूरपुर मुरादाबाद हाईवे पर पहुंचा,तो सामने से तेज वाहन आता देख ट्रैक्टर रोड पर ही घुमा दिया। गति तेज होने के कारण ट्रैक्टर सड़क के बीच में पलट गया, जिससे ट्रैक्टर चालक भगवंत ट्रैक्टर के नीचे दब गया, ग्रामीणों ने किसी तरह से चालक को बाहर निकाला,तत्काल एंबुलेंस बुला कर चालक को गम्भीर हालत में सरकारी अस्पताल भेजा। ट्रिपलर पर लदे पुराल के बंडल बीच सड़क पर फ...