मुरादाबाद, जुलाई 13 -- Moradabad News: थाने से चंद कदम की दूरी पर सोमवार एक डीसीएम पलट गई, ग्रामीणों व पुलिस ने चालक हेल्पर को बचाया। क्षेत्र के गांव अलीपुर की मंडियों में कडूला नदी के पुल के पास एक डीसीएम सुबह 5:00 बजे के करीब अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। डीसीएम के पलटने से चालक व हेल्पर उसमें फंस गए। आनन फानन में ग्रामीणों ने एकत्र होकर दोनों को डीसीएम के बाहर निकाला। होश आने पर चालक ने अपना नाम मौनिस निवासी कैराना बताया जबकि हेल्पर ने अपना नाम आकिल निवासी संभल बताया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर दोनों की हालत में सुधार है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: डंपर की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत चालक का कहना है झपकी आने से डीसीएम बेकाबू हो गई,अगर गांव वाले नहीं आते तो हम दोनों की जान भी जा सकती थी...