मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- Moradabad News: क्षेत्र के गांव में किसान रात को अपना गेट बन्द करने जैसे ही बाहर आया, तो सामने तेंदुआ बैठा देख चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिजन भी आ गये, शोर सुनकर तेंदुआ भाग गया। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव मधुवा खालसा निवासी किसान नरेन्द्र सिंह ने गांव के बाहर अपने भाई दिनेश के साथ घर बनाया है, जहां पर अभी मकान बनाने का काम चल रहा है। बताया कि देर रात नौ बजे के करीब किसान गेट बन्द करने आया,तो देखा गेट के सामने ही दूसरी दिशा की ओर मुंह कर तेंदुआ बैठा है। किसान ने शोर मचा दिया तो शोर सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर आ गये, शोर सुन कर तेंदुआ मौके से उठ कर गन्ने के खेत में चला गया, साथ ही गांव के ही कुलदीप सिंह ने बताया कि वह देर रात अपने बेटे को लेने बाइक से जा रहा था,तब तेंदुआ नरेन्द्र सिंह के गेट के बाहर बैठा हुआ, देख कर वा...